scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमविदेशपाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिफ ने विमान दुर्घटना में भारतीय पायलट की मौत पर शोक जताया

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिफ ने विमान दुर्घटना में भारतीय पायलट की मौत पर शोक जताया

Text Size:

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 22 नवंबर (भाषा) पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दुबई एयर शो के दौरान विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले पायलट के परिवार और भारतीय वायुसेना के प्रति संवेदना जतायी है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश के साथ प्रतिस्पर्धा ‘‘केवल आकाश में है।’’

भारतीय वायुसेना का तेजस लड़ाकू विमान शुक्रवार को दुबई एयर शो में प्रदर्शन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें उसके पायलट विंग कमांडर नमांश स्याल की मौत हो गई।

आसिफ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर रात में पोस्ट किया, “पाकिस्तान स्ट्रेटेजिक फोरम पूरे देश की तरफ से भारतीय वायुसेना और भारतीय वायुसेना के उस एचएएल एलसीए तेजस के पायलट के परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताता है, जो आज दुबई एयर शो 2025 में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।”

फोरम के ‘एक्स’ अकाउंट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, ‘पाकिस्तान स्ट्रेटेजिक फोरम’, पाकिस्तान और सहयोगी देशों के रक्षा विश्लेषकों की एक एजेंसी है, जो सामरिक और सैन्य अंतर्दृष्टि प्रदान करती है।

मंत्री ने फोरम का संदेश साझा करते हुए कहा कि “बदकिस्मती से वायुसेना पायलट विमान से बाहर नहीं निकल पाया और दुर्घटना में बच नहीं पाया।”

मंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत की वायुसेना के साथ मुकाबला सिर्फ़ आसमान तक ही सीमित है।

‘पाकिस्तान स्ट्रेटेजिक फोरम’ ने भी अपने एक्स पोस्ट में शोक जताया।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments