scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमविदेशबांग्लादेश : राजधानी ढाका, अन्य हिस्सों में 5.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए

बांग्लादेश : राजधानी ढाका, अन्य हिस्सों में 5.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए

Text Size:

ढाका, 21 नवंबर (भाषा) बांग्लादेश की राजधानी ढाका और देश के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को 5.7 तीव्रता का भूकंप आया।

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, भूकंप के झटकों से निवासियों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे आया और उसका केंद्र ढाका के उत्तर-पूर्वी बाहरी इलाके में स्थित नरसिंगडी में 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

कई सेकंड तक महसूस किए गए भूकंप के झटकों के कारण हजारों लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

भाषा गोला वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments