scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत, इजराइल ने एफटीए पर वार्ता शुरू करने के लिए नियम-शर्तों पर हस्ताक्षर किए

भारत, इजराइल ने एफटीए पर वार्ता शुरू करने के लिए नियम-शर्तों पर हस्ताक्षर किए

Text Size:

(राजेश राय)

तेल अवीव, 20 नवंबर (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और इजराइल ने मुक्त व्यापार समझौते पर औपचारिक रूप से बातचीत शुरू करने के लिए बृहस्पतिवार को नियम-शर्तों (टीओआर) पर हस्ताक्षर किए।

टीओआर में शुल्क और गैर-शुल्क रुकावटों को खत्म करके वस्तुओं के लिए बाजार पहुंच, निवेश, ग्राहक संतुष्टि, नवाचार और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के लिए सहयोग बढ़ाना शामिल है। इसके अलावा इसमें सेवाओं के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए नियमों को आसान बनाना भी शामिल है।

गोयल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने आज टीओआर पर हस्ताक्षर किए हैं। अब हम जल्द ही बातचीत शुरू करने के लिए तारीख को अंतिम रूप देंगे।’’

गोयल इजराइल में 60 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। वह द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए नेताओं और व्यवसायियों से मिलेंगे।

टीओआर पर गोयल और इजराइल के आर्थिक मामलों एवं उद्योग मंत्री नीर बरकत ने हस्ताक्षर किए।

गोयल ने कहा कि इजराइली पक्ष ने बताया है कि वे डेयरी, चावल, गेहूं और चीनी जैसे संवेदनशील क्षेत्र में बाजार पहुंच की मांग नहीं करेंगे।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments