scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमविदेश‘ममदानी यहूदी लोगों से नफरत करते हैं, भारतीय आबादी से नफरत करते हैं’ : एरिक ट्रंप

‘ममदानी यहूदी लोगों से नफरत करते हैं, भारतीय आबादी से नफरत करते हैं’ : एरिक ट्रंप

Text Size:

न्यूयॉर्क, 19 नवंबर (भाषा) ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष एरिक ट्रंप ने जोहरान ममदानी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि न्यूयॉर्क शहर के नवनिर्वाचित मेयर “भारतीय” और “यहूदी” लोगों से नफरत करते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप ने ‘फॉक्स न्यूज’ से कहा कि ममदानी को बुनियादी नागरिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया में कोई भी जगह न्यूयॉर्क शहर का मुकाबला नहीं कर सकती। कोई भी न्यूयॉर्क शहर का मुकाबला नहीं कर सकता।’’

एरिक ट्रंप ने कहा, ‘‘और फिर भी… आपके पास एक समाजवादी… कम्युनिस्ट है, आप उसे जो भी नाम देना चाहें, जो किराने की दुकानों का राष्ट्रीयकरण करना चाहता है और (इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन) नेतन्याहू को गिरफ्तार करना चाहता है, यहूदी लोगों से नफरत करता है, भारतीय आबादी से नफरत करता है, कानून प्रवर्तन को वित्तपोषित करना चाहता है, आप जानते हैं कि इसका क्या परिणाम होगा।”

इसे “बहुत दुखद” बताते हुए उन्होंने कहा, “इन सभी लोगों को सुरक्षित सड़कों, स्वच्छ सड़कों, उचित करों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है, और ये शहर सरकारी हस्तक्षेप के बिना अपने आप ही विकसित हो जाएंगे।”

भारतीय मूल के ममदानी न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद के लिए हुए चुनाव में विजयी हुए और वह अमेरिका के सबसे बड़े शहर के मेयर पद पर आसीन होने वाले पहले दक्षिण एशियाई और मुस्लिम बन गए।

भाषा प्रशांत सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments