scorecardresearch
Monday, 6 April, 2026
होमदेशचिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बैचलेट को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार दिया गया

चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बैचलेट को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार दिया गया

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 नवंबर (भाषा) चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बैचलेट को बुधवार को वर्ष 2024 का ‘इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार’ प्रदान किया गया।

कांग्रेस से संबद्ध संस्था ‘इंदिरा गांधी स्मारक न्यास’ द्वारा यह पुरस्कार दिया जाता है।

‘इंदिरा गांधी स्मारक न्यास’ की प्रमुख सोनिया गांधी ने मिशेल को यह पुरस्कार प्रदान किया।

उन्हें शांति, लैंगिक समानता, मानवाधिकार और विकास में उनके योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

‘इंदिरा गांधी स्मारक न्यास’ द्वारा ‘इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार’ प्रति वर्ष विश्व के किसी ऐसे व्यक्ति या संस्था को प्रदान किया जाता है जिसने समाज सेवा, निरस्त्रीकरण या विकास के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।

पुरस्कार के तहत 25 लाख रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

इस पुरस्कार के लिए मिशेल के चयन समय ‘इंदिरा गांधी स्मारक न्यास’ की ओर से कहा गया था, ‘‘चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बैचलेट मानवाधिकार, शांति और समानता के लिए आवाज उठाने को लेकर जानी जाती हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त और चिली की राष्ट्रपति के रूप में अपनी विभिन्न भूमिकाओं में उन्होंने देश और दुनिया भर में लैंगिक समानता एवं आबादी के सबसे कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए दृढ़ता से आवाज उठाई है।’’

भाषा हक हक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments