नयी दिल्ली, 19 नवंबर (भाषा) अमेरिका स्थित टेनेको समूह की कंपनी टेनेको क्लीन एयर इंडिया लिमिटेड का शेयर अपने 397 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 27 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
बीएसई पर शेयर की शुरुआत 498 रुपये पर हुई जो निर्गम मूल्य से 25.44 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है। बाद में यह 30.22 प्रतिशत चढ़कर 517 रुपये पर पहुंच गया।
एनएसई पर शेयर 27.20 प्रतिशत के बढ़त के साथ 505 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 19,572.79 करोड़ रुपये रहा।
टेनेको समूह की कंपनी टेनेको क्लीन एयर इंडिया लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत शुक्रवार को शेयर बिक्री के अंतिम दिन करीब 59 गुना अभिदान मिला था।
कंपनी ने अपने 3,600 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 378-397 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया था।
टेनेको क्लीन एयर इंडिया भारतीय मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) और वैश्विक निर्यात बाजारों के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी-संपन्न पावरट्रेन तथा सस्पेंशन समाधान का निर्माण एवं आपूर्ति करती है
भाषा निहारिका
निहारिका
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.