नयी दिल्ली, 18 नवंबर (भाषा) कैपिलरी टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड की आरंभिक शेयर बिक्री को मंगलवार को अंतिम दिन 52.95 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।
एनएसई पर उपलब्ध विवरण के अनुसार, 877.5 करोड़ रुपये के आईपीओ में 83,83,430 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 44,38,95,325 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।
निवेशक श्रेणियों में, गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 69.84 गुना अभिदान मिला, जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए कोटा को 57.27 गुना अभिदान मिला। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 15.82 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।
कैपिलरी टेक्नोलॉजीज इंडिया ने एंकर निवेशकों से 394 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
कंपनी ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 549-577 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
आईपीओ में 345 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 92,28,796 शेयरों की बिक्री पेशकश लाई जाएगी।
कैपिलरी टेक्नोलॉजीज इंडिया अपने उपभोक्ताओं और चैनल भागीदारों की वफादारी बढ़ाने के लिए मुख्य रूप से वैश्विक स्तर पर उद्यम ग्राहकों को कृत्रिम मेधा-आधारित क्लाउड-नेटिव सॉफ्टवेयर-एज़-ए-सर्विस (एसएएएस) उत्पाद और समाधान प्रदान करती है।
कंपनी के शेयर को बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.