scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशअर्थजगतटिसियाना कोबेल ने आरएचआई मैग्नेसिटा इंडिया के निदेशक मंडल से दिया इस्तीफा

टिसियाना कोबेल ने आरएचआई मैग्नेसिटा इंडिया के निदेशक मंडल से दिया इस्तीफा

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 नवंबर (भाषा) टिसियाना कोबेल ने मूल इकाई के निदेशक मंडल में अपनी नई स्थिति से उत्पन्न ‘‘अपरिहार्य संघर्ष’’ के कारण आरएचआई मैग्नेसिटा इंडिया के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है।

बीएसई पर सूचीबद्ध आरएचआई मैग्नेसिटा वियना स्थित आरएचआई मैग्नेसिटा की एक इकाई है जो वैश्विक स्तर पर ‘रिफ्रैक्टरी’ सामग्रियों की एक अग्रणी कंपनी है।

कोबेल ने अपने इस्तीफे में कहा, ‘‘ यह निर्णय आरएचआई मैग्नेसिटा जीएमबीएच के बोर्ड में मेरी नई स्थिति से उत्पन्न अपरिहार्य संघर्ष के कारण लिया गया है।’’

उन्होंने आरएचआई मैग्नेसिटा इंडिया के निदेशक मंडल से अनुरोध किया कि वे उनके इस्तीफे को कंपनी अधिनियम, 2013 और ‘एसोसिएशन ऑफ आर्टिकल्स ऑफ द कंपनी’ के प्रावधानों के अनुपालन में एक औपचारिक नोटिस के रूप में लें।

कोबेल ने हालांकि अपने इस्तीफे के कारणों के बारे में विस्तारपूर्वक कोई जानकारी नहीं दी।

आरएचआई मैग्नेसिटा इंडिया ने मंगलवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि कोबेल का इस्तीफा 17 नवंबर, 2025 को कारोबारी समय समाप्त होने से प्रभावी होगा।

कंपनी ने कहा, ‘‘ कोबेल…नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति, जोखिम प्रबंधन समिति और कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व समिति… की सदस्य नहीं रहेंगी।’’

आरएचआई मैग्नेसिटा इंडिया ने कहा कि वह आवश्यक नियुक्तियों के बारे में उचित समय पर सूचित करेगी।

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments