scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशअर्थजगतटाटा मोटर्स ने मध्यम आकार की एसयूवी नई सिएरा का अनावरण किया

टाटा मोटर्स ने मध्यम आकार की एसयूवी नई सिएरा का अनावरण किया

Text Size:

मुंबई, 15 नवंबर (भाषा) टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने शनिवार को अपनी एसयूवी ‘सिएरा’ को बिल्कुल नए अवतार में पेश किया।

कंपनी ने कहा कि नई टाटा सिएरा अपनी विरासत और विशिष्ट डिजायन को बरकरार रखते हुए स्वतंत्रता, व्यक्तित्व और अन्वेषण की भावना को प्रतिबिंबित करती है।

यह मॉडल हुंदै क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और होंडा एलिवेट जैसी मध्यम आकार की एसयूवी को टक्कर देगा।

नई टाटा सिएरा को आधिकारिक तौर पर 25 नवंबर, 2025 को पेश किया जाएगा।

कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के उपाध्यक्ष और वैश्विक डिजाइन प्रमुख मार्टिन उहलरिक ने कहा कि यह मॉडल केवल एक नाम या वाहन भर नहीं है, बल्कि भारतीय प्रतिभा और आकांक्षा का जीवंत प्रतीक है।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments