scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमखेलविश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप: स्टैंडर्ड पिस्टल में भारत को मिली निराशा

विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप: स्टैंडर्ड पिस्टल में भारत को मिली निराशा

Text Size:

काहिरा, 15 नवंबर (भाषा) भारतीय निशानेबाज शनिवार को यहां आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में कोई पदक हासिल नहीं कर सके जिसमें ओलंपियन गुरप्रीत सिंह नौवें स्थान पर रहे।

चीन की याओ कियानशुन ने अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए ओलंपिक निशानेबाजी परिसर में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में शीर्ष स्थान के साथ अपना तीसरा स्वर्ण जीतने के बाद 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।

स्विट्जरलैंड के एड्रियन शॉब पुरुष वर्ग में विश्व चैंपियन बने।

भारत तीन स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में चीन और दक्षिण कोरिया के बाद तीसरे स्थान पर रहा। चीन 12 स्वर्ण, सात रजत और दो कांस्य पदक के साथ पहले जबकि  कोरिया ने सात स्वर्ण, तीन-तीन रजत और कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर है।

गुरप्रीत ने  पुरुषों की स्पर्धा में, कुल 571-14एक्स अंक के साथ नौवां स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के अन्य निशानेबाज, उदयवीर सिद्धू और राजकंवर सिंह संधू क्रमशः 561-9एक्स और 559-6एक्स अंक के साथ क्रमशः 23वें और 24वें स्थान पर रहे।

दक्षिण कोरिया के योंगजे चो ने रजत पदक जीता, जबकि यूक्रेन के पावलो कोरोस्टाइलोव ने कांस्य पदक जीता।

 महिला वर्ग में परीशा गुप्ता 556-11एक्स स्कोर के साथ 10वें स्थान के साथ भारतीय निशानेबाजों में सर्वश्रेष्ठ रही। शिखा चौधरी 555-11एक्स स्कोर के साथ 12वें स्थान पर रहीं, जबकि अगम ग्रेवाल 547-9एक्स स्कोर के साथ 19वें स्थान पर रहीं।

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments