scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमखेलचिक्का, संधू ताइफोंग ओपन की तालिका में फिसले

चिक्का, संधू ताइफोंग ओपन की तालिका में फिसले

Text Size:

ताइपे, 15 नवंबर (भाषा) एस चिक्कारंगप्पा और अजितेष संधू की भारतीय जोड़ी शनिवार को 400,000 डॉलर इनामी ताइवान ग्लास ताइफोंग ओपन के तीसरे दिन निराशाजनक प्रदर्शन के बाद तालिका में नीचे खिसक गयी।

शुरुआती दो दौर के बाद शीर्ष 10 में रहे चिक्कारंगप्पा 76 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त 32वें स्थान पर खिसक गए जबकि 72 का कार्ड खेलने के बाद संधू 18वें संयुक्त 22वें पायदान के साथ भारतीय खिलाड़ियों में शीर्ष पर पहुंच गये।

कट में प्रवेश करने वाले अन्य भारतीयों में खलिन जोशी (73) संयुक्त 44वें , विराज मदप्पा (76) संयुक्त 57वें और पुखराज सिंह गिल (75) संयुक्त 57वें स्थान पर हैं।

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments