scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशअर्थजगतदेश की दूरसंचार प्रणाली बेजोड़, डिजिटल इंडिया की रीढ़: उपराष्ट्रपति

देश की दूरसंचार प्रणाली बेजोड़, डिजिटल इंडिया की रीढ़: उपराष्ट्रपति

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 नवंबर (भाषा) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को दूरसंचार को डिजिटल इंडिया की रीढ़ बताते हुए कहा कि भारत की दूरसंचार प्रणाली बेजोड़ है, जो संचालन से लेकर शिक्षा, वित्त और नवाचार तक को शक्ति प्रदान करती है।

भारतीय दूरसंचार सेवा (आईटीएस) के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित हीरक जयंती समारोह में राधाकृष्णन ने कहा कि संपर्क का अगला अध्याय नैतिकता की ठोस नींव पर आधारित होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि डेटा और नेटवर्क से प्रत्येक भारतीय को मदद मिलनी चाहिए और कोई भी पीछे न छूटे।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि चाहे नीति निर्माण हो, स्पेक्ट्रम प्रबंधन हो या सुरक्षित और मजबूत नेटवर्क सुनिश्चित करना हो, आईटीएस अधिकारी सबसे भरोसेमंद वास्तुकार रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत की दूरसंचार वृद्धि उनकी विशेषज्ञ इंजीनियरिंग और संस्थागत ताकत को दर्शाती है।

उपराष्ट्रपति ने कहा, ”दूरसंचार डिजिटल भारत की रीढ़ है, जो संचालन, शिक्षा, वित्त और नवाचार की नींव रखता है। यदि सड़कों और रेलमार्गों ने औद्योगिक युग को शक्ति दी, तो दूरसंचार भविष्य के भारत को शक्ति देगा।”

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments