भुवनेश्वर/नुआपाड़ा, 14 नवंबर (भाषा) ओडिशा में नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए शुक्रवार सुबह से जारी मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार जय ढोलकिया बढ़त बनाए हुए हैं। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।
आयोग के अनुसार, ढोलकिया 50,333 वोट हासिल कर 33,232 मतों के अंतर से आगे हैं।
बीजद की स्नेहांगिनी छुरिया (17,101) दूसरे स्थान पर और कांग्रेस के घासी राम माझी (13,751) तीसरे स्थान पर हैं।
मतगणना के 26 चरण होंगे। बीजू जनता दल के विधायक राजेंद्र ढोलकिया का आठ सितंबर को निधन होने के कारण यह उपचुनाव आवश्यक हो गया था।
नुआपाड़ा उपचुनाव में 83.45 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 11 नवंबर को देश में आठ सीट पर हुए उपचुनावों के दौरान सबसे अधिक मतदान था।
इस उपचुनाव में 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।
भाषा
सिम्मी मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
