scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअदाणी समूह अगले दशक में आंध्र प्रदेश में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा: करण अदाणी

अदाणी समूह अगले दशक में आंध्र प्रदेश में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा: करण अदाणी

Text Size:

विशाखापत्तनम, 14 नवंबर (भाषा) अदाणी समूह अगले दशक में आंध्र प्रदेश में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

करण अदाणी ने आंध्र प्रदेश निवेशक शिखर सम्मेलन में शुक्रवार को कहा कि यह निवेश बंदरगाहों, सीमेंट, डेटा केंद्रों, ऊर्जा और उन्नत विनिर्माण क्षेत्र में किया जाएगा।

यह पहले से निवेश किए गए 40,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त है।

उद्योगपति गौतम अदाणी के सबसे बड़े बेटे करण अदाणी ने समूह के 15 अरब अमेरिकी डॉलर के ‘विजाग टेक पार्क’ दृष्टिकोण का भी अनावरण किया। इसमें अमेरिकी कंपनी गूगल के साथ साझेदारी में दुनिया के सबसे बड़े हरित-संचालित ‘हाइपरस्केल डेटा-सेंटर इकोसिस्टम’ में से एक का निर्माण शामिल है।

करण अदाणी ने कहा कि आंध्र प्रदेश में अदाणी समूह के मौजूदा परिचालनों ने पहले ही एक लाख से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष नौकरियां उत्पन्न की हैं। आगामी परियोजनाओं के माध्यम से और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की योजना है।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments