scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशकर्नाटक : सिद्धरमैया 14 नवंबर को शिवकुमार की किताब ‘नीरीना हेज्जे’ का विमोचन करेंगे

कर्नाटक : सिद्धरमैया 14 नवंबर को शिवकुमार की किताब ‘नीरीना हेज्जे’ का विमोचन करेंगे

Text Size:

बेंगलुरु, 13 नवंबर (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री डी के शिवकुमार द्वारा लिखित किताब ‘नीरीना हेज्जे’ का विमोचन करेंगे।

उपमुख्यमंत्री कार्यालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह पुस्तक कर्नाटक के जल संसाधनों के इतिहास, चुनौतियों और अवसरों पर प्रकाश डालती है।

उप मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम विधान सौध के सभागार में आयोजित किया गया है।

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य सरकार में मंत्री एच के पाटिल, एम बी पाटिल, एन एस बोसराजू, उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन वी कटारकी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

भाषा धीरज वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments