नयी दिल्ली, 12 नवंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की एमएसटीसी का सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 12 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 47.49 करोड़ रुपये हो गया, जो राजस्व में वृद्धि के कारण संभव हुआ।
कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर अवधि में उसे 42.34 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित हुआ था।
एमएसटीसी की कुल आय एक साल पहले की दूसरी तिमाही के 93.65 करोड़ रुपये से बढ़कर 102.30 करोड़ रुपये हो गई, जो सालाना आधार -दर-साल नौ प्रतिशत अधिक है।
ई-कॉमर्स खंड ने दूसरी तिमाही में 97.55 करोड़ रुपये के राजस्व के साथ आय में मुख्य योगदान दिया, जो एक साल पहले 89.56 करोड़ रुपये था।
इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत एमएसटीसी, ई-नीलामी, ई-बिक्री, ई-खरीद और ई-निविदा सहित व्यापक ई-कॉमर्स सेवाएं प्रदान करती है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
