scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसीतारमण ने सऊदी अरब के निवेश मंत्री से मुलाकात की, द्विपक्षीय निवेश संधि पर चर्चा

सीतारमण ने सऊदी अरब के निवेश मंत्री से मुलाकात की, द्विपक्षीय निवेश संधि पर चर्चा

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 नवंबर (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को सऊदी अरब के निवेश मंत्री खालिद अल फलीह से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय निवेश संधि के बारे में चर्चा की।

वित्त मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने भारत और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय निवेश संधि पर चर्चा की और मजबूत दोतरफा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को खोलने और आपसी सहयोग को और गहरा करने के लिए ‘बीआईटी‘ को जल्द से जल्द पूरा करने की भी मांग की।’’

भारत, सऊदी अरब का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, जबकि सऊदी अरब, भारत का पांचवां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

वित्त वर्ष 2024-25 में, द्विपक्षीय व्यापार 41.88 अरब डॉलर का रहा, जिसमें भारतीय निर्यात 11.76 अरब डॉलर और आयात 30.12 अरब डॉलर का रहा।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments