मुंबई, 11 नवंबर (भाषा) बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज ने मंगलवार को बताया कि सितंबर तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 27.4 प्रतिशत बढ़कर 185.7 करोड़ रुपये हो गया।
बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज ने बयान में कहा कि एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 145.7 करोड़ रुपये रहा था।
समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व 48.8 प्रतिशत बढ़कर 736.6 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 495 करोड़ रुपये था।
बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज के संयुक्त प्रबंध निदेशक शिखर अग्रवाल ने कहा, ‘‘दूसरी तिमाही, बीएलएस इंटरनेशनल के लिए सार्थक प्रगति की अवधि रही, जिसमें रणनीतिक जीत, विस्तारित साझेदारियां और हमारे मुख्य व्यवसायों में निरंतर वृद्धि शामिल रही।’’
उन्होंने कहा कि तिमाही के दौरान, कंपनी के परिचालन राजस्व में वृद्धि हमारे वीजा और कांसुलर सेवाओं और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्रों में निरंतर गति के कारण हुई।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
