scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमखेलगुजरात के मुख्यमंत्री ने विश्व कप विजेता क्रिकेटर राधा यादव को सम्मानित किया

गुजरात के मुख्यमंत्री ने विश्व कप विजेता क्रिकेटर राधा यादव को सम्मानित किया

Text Size:

गांधीनगर , 11 नवंबर (भाषा) गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य राधा यादव को सम्मानित किया ।

मुख्यमंत्री ने राधा से बात की और उन्हें एक शॉल भेट की ।

मुंबई की रहने वाली राधा घरेलू टूर्नामेंटों में बड़ौदा के लिये खेलती हैं ।

पटेल ने एक्स पर लिखा ,‘‘ भारत की बेटियों ने महिला विश्व कप जीतकर देश को गौरवान्वित किया है । गांधीनगर में राधा यादव से बात की जो विजेता टीम की अहम सदस्य हैं और बड़ौदा से हैं । उन्हें जीत और शानदार प्रदर्शन के लिये बधाई दी और भविष्य के लिये शुभकामनायें भी ।’’

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में नवी मुंबई में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर वनडे विश्व कप जीता ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments