scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमविदेशदिल्ली में विस्फोट के बाद ब्रिटेन ने यात्रा परामर्श में किया बदलाव, सावधानी बरतने की अपील की

दिल्ली में विस्फोट के बाद ब्रिटेन ने यात्रा परामर्श में किया बदलाव, सावधानी बरतने की अपील की

Text Size:

(अदिति खन्ना)

लंदन, 11 नवंबर (भाषा) ब्रिटेन ने सोमवार शाम दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट के बाद भारत की यात्रा करने वाले ब्रिटिश नागरिकों के लिए अपने यात्रा परमार्श को अद्यतन कर दिया है।

विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय (एफसीडीओ) की ओर से जारी अद्यतन परामर्श में दिल्ली में रह रहे ब्रिटिश नागरिकों से स्थानीय अधिकारियों की सलाह का पालन करने का आह्वान किया गया है।

परामर्श में कहा गया है, ‘‘नयी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन पर एक विस्फोट हुआ है। यदि आप आसपास के क्षेत्र में हैं, तो स्थानीय अधिकारियों की सलाह का पालन करें और स्थानीय मीडिया पर नजर रखें।’’

एफसीडीओ का देश-आधारित परामर्श यात्रा संबंधी मार्गदर्शन है, न कि सरकार द्वारा लागू किया गया कोई नियम।

इसका उद्देश्य यात्रियों को ‘सुविचारित निर्णय’ लेने के लिए जोखिमों को चिह्नित करना है और यदि परामर्श की अनदेखी की जाती है, तो यात्रा बीमा अमान्य हो सकता है।

भारत के लिए जारी परामर्श में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है तथा भारत-पाकिस्तान सीमा के पास 10 किलोमीटर के क्षेत्र में यात्रा न करने की सलाह दी गई है, सिवाय ‘वाघा को छोड़कर’ जहां से यात्री सीमा पार कर सकते हैं।

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments