scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमखेलऐश्वर्या ने आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता

ऐश्वर्या ने आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता

Text Size:

काहिरा, 11 नवंबर (भाषा) ओलंपियन ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर ने मंगलवार को आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप के क्वालीफिकेशन में विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में रजत पदक जीता।

ऐश्वर्या ने 466.9 अंक हासिल किए और चीन के युकुन लियू (467.1) के बाद दूसरे स्थान पर रहे। इस स्पर्धा का कांस्य पदक फ्रांस के रोमेन औफ्रेरे (454.8) ने जीता।

फाइनल में जगह बनाने वाले दूसरे भारतीय नीरज कुमार 432.6 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

इससे पहले 24 वर्षीय ऐश्वर्या ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने हेतु विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की।

ऐश्वर्या ने क्वालीफिकेशन में 597 (40 एक्स) का स्कोर बनाकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की उनके हमवतन नीरज भी 592 अंकों के साथ फाइनल में पहुंच गए।

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments