scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशअर्थजगतचिकित्सकीय उपचार के लिए ‘आगमन पर वीजा’ पर विचार किया जा सकता है: गोयल

चिकित्सकीय उपचार के लिए ‘आगमन पर वीजा’ पर विचार किया जा सकता है: गोयल

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 11 नवंबर (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका जैसे देशों के मरीजों को चिकित्सकीय उपचार के लिए आगमन पर वीजा (वीजा ऑन अराइवल) की सुविधा देने पर विचार किया जा सकता है।

गोयल ने यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन में कहा, ‘‘ आगमन पर वीजा का विचार अच्छा है। हम इसे आगे बढ़ाएंगे… कई देशों के लिए हम आगमन पर वीजा की अनुमति देते हैं। हम ई-वीजा की अनुमति भी देते हैं… इन दोनों पर विचार किया जा सकता है। अमेरिका के लिए, अधिकतर यूरोपीय देशों के लिए… वैसे सभी के लिए नहीं… अधिकतर देशों के लिए जहां हमें काफी सुविधा है और जहां विस्तृत जांच-पड़ताल या पूछताछ की आवश्यकता नहीं है।’’

उन्होंने भारतीय उद्योग परिसंघ को इस विचार पर काम करने और सरकार के साथ साझा करने का सुझाव दिया।

गोयल ने कहा, ‘‘ जाहिर है हमें यह देखना होगा कि क्या प्रमाणन होंगे और वे कौन से देश हैं जिनके लिए हम इसकी अनुमति दे सकते हैं।’’

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments