scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 88,635 करोड़ रुपये घटा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 88,635 करोड़ रुपये घटा

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ नवंबर (भाषा) सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 88,635.28 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में भारती एयरटेल और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं।

पिछले सप्ताह पांच नवंबर को ‘गुरु नानक जयंती’ पर शेयर बाजार बंद रहा था। सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 722.43 अंक या 0.86 प्रतिशत टूट गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 229.8 अंक या 0.89 प्रतिशत नीचे आया।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। वहीं भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत बढ़ गई।

सप्ताह के दौरान भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 30,506.26 करोड़ रुपये घटकर 11,41,048.30 करोड़ रुपये रह गया।

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 23,680.38 करोड़ रुपये टूटकर 10,82,658.42 करोड़ रुपये पर आ गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 12,253.12 करोड़ रुपये घटकर 5,67,308.81 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 11,164.29 करोड़ रुपये घटकर 20,00,437.77 करोड़ रुपये रह गया।

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 7,303.93 करोड़ रुपये घटकर 15,11,375.21 करोड़ रुपये पर रहा। इन्फोसिस का मूल्यांकन 2,139.52 करोड़ रुपये घटकर 6,13,750.48 करोड़ रुपये पर आ गया।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 1,587.78 करोड़ रुपये घटकर 9,59,540.08 करोड़ रुपये रहा।

इस रुख के उलट एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 18,469 करोड़ रुपये बढ़कर 5,84,366.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 17,492.02 करोड़ रुपये बढ़कर 8,82,400.89 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 14,965.08 करोड़ रुपये बढ़कर 6,63,721.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

भाषा अजय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments