scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशअर्थजगतब्लैकस्टोन की इकाई को एएचएफएल में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद के लिए सीसीआई की मंजूरी मिली

ब्लैकस्टोन की इकाई को एएचएफएल में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद के लिए सीसीआई की मंजूरी मिली

Text Size:

नयी दिल्ली, सात नवंबर (भाषा) भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने शुक्रवार को आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एएचएफएल) में 80.15 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के निवेश कंपनी ब्लैकस्टोन की शाखा के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

अमेरिका की निवेश कंपनी ब्लैकस्टोन अपनी शाखा बीसीपी एशिया-2 होल्डको-8 प्राइवेट लिमिटेड के जरिये आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एएचएफएल) में 80.15 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर रही है।

सीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘प्रस्तावित संयोजन के तहत एएचएफएल में बीसीपी एशिया-2 द्वारा द्वितीयक अधिग्रहण और लक्षित कंपनी के सार्वजनिक शेयरधारकों के लिए खुली पेशकश के माध्यम से 80.15 प्रतिशत तक हिस्सेदारी का अधिग्रहण शामिल है।’

आधार हाउसिंग फाइनेंस आवासीय कर्ज और संपत्ति पर कर्ज देने का कारोबार करती है। इसके साथ यह जीवन बीमा एवं साधारण बीमा उत्पादों का भी वितरण करती है।

भाषा

योगेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments