scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशअर्थजगतस्टड्स एक्सेसरीज के शेयर में कारोबार के पहले दिन चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट

स्टड्स एक्सेसरीज के शेयर में कारोबार के पहले दिन चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, सात नवंबर (भाषा) हेलमेट बनाने वाली कंपनी स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड का शेयर अपनी सूचीबद्धता के दिन शुक्रवार को निर्गम मूल्य की तुलना में चार प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर स्टड्स के शेयर की शुरुआत 585 रुपये के निर्गम मूल्य से 2.56 प्रतिशत गिरावट के साथ 570 रुपये के भाव पर हुई। कारोबार के दौरान एक समय यह 4.99 प्रतिशत गिरकर 555.80 रुपये प्रति शेयर पर आ गया था। हालांकि कारोबार के अंत में यह 560.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ जो 4.19 प्रतिशत की गिरावट है।

एनएसई पर कंपनी का शेयर 3.41 प्रतिशत फिसलकर 565 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ था। कारोबार के अंत में यह 560.30 रुपये प्रति शेयर पर रहा जो निर्गम मूल्य के मुकाबले 4.22 प्रतिशत कम है।

इस तरह कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2,205.56 करोड़ रुपये रहा।

स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन सोमवार को 73.25 गुना अभिदान मिला थाा।

कंपनी ने अपने 455 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 557-585 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया था।

भाषा प्रेम प्रेम रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments