नयी दिल्ली, सात नवंबर (भाषा) फैशन एवं सौंदर्य उत्पादों की खुदरा विक्रेता फर्म नाइका की मूल कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 34.4 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 10.04 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
एफएसएन ई-कॉमर्स ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की सितंबर तिमाही में परिचालन आय 25.13 प्रतिशत बढ़कर 2,345.98 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले की समान तिमाही में 1,874.74 करोड़ रुपये थी।
नाइका की संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) फाल्गुनी नायर ने कहा कि दूसरी तिमाही का प्रदर्शन सभी श्रेणियों में त्वरित वृद्धि गति को दर्शाता है।
भाषा योगेश प्रेम
प्रेम
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
