scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशअर्थजगतअमेजन इंडिया ने बाजार कारकों का हवाला देते हुए गोदाम भंडारण शुल्क 11 प्रतिशत बढ़ाया

अमेजन इंडिया ने बाजार कारकों का हवाला देते हुए गोदाम भंडारण शुल्क 11 प्रतिशत बढ़ाया

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) अमेजन इंडिया ने अपने गोदाम भंडारण शुल्क को लगभग 11 प्रतिशत बढ़ाकर 50 रुपये प्रति घन सेंटीमीटर प्रति माह कर दिया है।

यह शुल्क 15 नवंबर, 2025 से प्रभावी होगा। कंपनी ने उच्च परिचालन लागत का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है।

इस साल की शुरुआत में अमेजन इंडिया ने 135 श्रेणियों में 1.2 करोड़ से ज्यादा कम-मूल्य वाली वस्तुओं (300 रुपये तक) के लिए रेफरल शुल्क हटा दिया था। साथ ही, 300 से 500 रुपये कीमत वाली वस्तुओं पर शुल्क एक प्रतिशत या उससे कम कर दिया था।

फैशन और छोटे उपकरणों जैसी उच्च मूल्य श्रेणियों में सात प्रतिशत तक की कटौती लागू की गई है।

अमेजन ने कहा कि 2025 में उसकी कुल शुल्क वृद्धि दर में काफी कमी आई है, लेकिन कई विक्रेताओं ने बढ़ती लागत और बार-बार होने वाले संशोधनों पर चिंता व्यक्त की। व्यापारियों का कहना है कि भंडारण और अन्य शुल्क में लगातार बढ़ोतरी ने कम रेफरल शुल्क के लाभ को कम कर दिया है और कुछ ने यह भी कहा कि उन्हें नवीनतम बदलावों से पहले राय देने का मौका नहीं मिला।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments