scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशअर्थजगतओमेक्स ने क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को बनाया ब्रांड एम्बैसडर

ओमेक्स ने क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को बनाया ब्रांड एम्बैसडर

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी ओमैक्स लिमिटेड ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपना ब्रांड एम्बैसडर बनाया है।

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर 52 रनों की जीत के साथ पहला आईसीसी महिला विश्व कप खिताब रविवार को अपने नाम किया था।

रियल एस्टेट कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि ओमेक्स ने कौर को कंपनी का ब्रांड एम्बैसडर बनाया है।

ओमेक्स ने कहा कि हरमनप्रीत कौर के साथ कंपनी की साझेदारी खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने तथा ऐसे बुनियादी ढांचे का निर्माण करने के उसके दृष्टिकोण को मजबूत करती है.. जो एथलीट के लिए उचित हो।

हरमनप्रीत कौर ने कहा, ‘‘ मुझे ब्रांड एम्बैसडर के रूप में ओमेक्स के साथ जुड़ने और एक ऐसी कंपनी के साथ आने से खुशी है जो युवाओं को सशक्त बनाने व समुदायों को मजबूत करने का काम करती है..’’

ओमेक्स देश की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है।

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments