scorecardresearch
Saturday, 8 November, 2025
होमविदेशनेपाल में अक्टूबर 2025 में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में 3.3 प्रतिशत की वृद्धि, भारतीय शीर्ष पर

नेपाल में अक्टूबर 2025 में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में 3.3 प्रतिशत की वृद्धि, भारतीय शीर्ष पर

Text Size:

(शिरीष बी. प्रधान)

काठमांडू, दो नवंबर (भाषा) नेपाल में इस वर्ष अक्टूबर में हवाई मार्ग से 1.28 लाख से अधिक अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आए। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 3.3 प्रतिशत अधिक है तथा भारतीय पर्यटक सूची में सबसे ऊपर हैं। यह जानकारी पर्यटन बोर्ड द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार है।

नेपाल पर्यटन बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने इस हिमालयी राष्ट्र में 1,28,443 अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आए, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में आए 1,24,391 पर्यटकों से अधिक हैं।

इस वर्ष अक्टूबर माह में नेपाल आने वाले पर्यटकों की संख्या के मामले में भारत शीर्ष पर रहा और वहां से 17,298 पर्यटक आए।

इसके बाद अमेरिका से 13,286 पर्यटक हवाई मार्ग से, ब्रिटेन से 8,718 पर्यटक, चीन से 6,755 पर्यटक तथा जर्मनी से 6,366 पर्यटक आये।

नेपाल आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में पिछले अक्टूबर की तुलना में छह प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

भाषा

शुभम वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments