scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशअर्थजगतदक्षिण पश्चिम रेलवे का अक्टूबर में माल ढुलाई राजस्व 10 प्रतिशत बढ़ा

दक्षिण पश्चिम रेलवे का अक्टूबर में माल ढुलाई राजस्व 10 प्रतिशत बढ़ा

Text Size:

बेंगलुरु, एक नवंबर (भाषा) दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्ल्यूआर) ने अक्टूबर 2025 में माल ढुलाई से 421.25 करोड़ रुपये की आय अर्जित की। एसडब्ल्यूआर ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने अक्टूबर 2024 में माल ढुलाई से 382.79 करोड़ रुपये की आय अर्जित की थी।

रेलवे ने बताया कि अक्टूबर महीने में 41 लाख टन माल लोड किया गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में लोड किए गए 36 लाख टन की तुलना में 13.9 प्रतिशत अधिक है। यही वजह है कि इस बार माल ढुलाई राजस्व में बढ़ोतरी हुई है।

दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्ल्यूआर) ने एक बयान में कहा कि यह मजबूत मासिक प्रदर्शन माल ढुलाई व्यवसाय के विकास, लोडिंग दक्षता में सुधार और कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना तथा गोवा के उद्योगों के साथ बेहतर समन्वय से संभव हो सका।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments