scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमविदेशबांग्लादेश: प्रमुख बंदरगाह को विदेशी कंपनियों को पट्टे पर देने के फैसले के खिलाफ श्रमिकों की हड़ताल

बांग्लादेश: प्रमुख बंदरगाह को विदेशी कंपनियों को पट्टे पर देने के फैसले के खिलाफ श्रमिकों की हड़ताल

Text Size:

ढाका, एक नवंबर (भाषा) दक्षिण-पूर्वी चटगांव में बांग्लादेश के मुख्य वाणिज्यिक बंदरगाह को विदेशी संचालकों को पट्टे पर देने के अंतरिम सरकार के फैसले के विरोध में सैकड़ों बंदरगाह श्रमिकों ने शनिवार को सामूहिक भूख हड़ताल की।

यह भूख हड़ताल फरवरी में होने वाले चुनावों से पहले अस्थिर राजनीतिक परिदृश्य के बीच हुई है।

श्रमिक यूनियनों की शीर्ष संस्था श्रमिक कर्मचारी ओइक्या परिषद (एसकेओपी) के नेता अनवर हुसैन ने बंदरगाह शहर में आयोजित रैली में कहा, ‘यह निर्णय राष्ट्रीय हित के विरुद्ध लिया गया है। यह निर्णय किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।’

बांग्लादेश विश्व का दूसरा सबसे बड़ा परिधान निर्यातक है और अपने अधिकांश आयात और निर्यात के लिए चटगांव बंदरगाह पर बहुत हद तक निर्भर है।

भाषा

शुभम माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments