scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशअर्थजगतपाकिस्तान का कपड़ा निर्यात सितंबर में तीन साल में सबसे अधिक

पाकिस्तान का कपड़ा निर्यात सितंबर में तीन साल में सबसे अधिक

Text Size:

कराची, एक नवंबर (भाषा) पाकिस्तान का कपड़ा निर्यात सितंबर में तीन साल के उच्चतम स्तर 1.6 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

इस दौरान कपड़ा निर्यात को मूल्यवर्धित श्रेणियों की मजबूत मांग और नए वैश्विक ऑर्डरों से मजबूती मिली।

रिपोर्ट में कहा गया कि बुने हुए परिधानों का निर्यात 48.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो पाकिस्तान के मूल्य-वर्धित क्षेत्र की मजबूती को रेखांकित करता है।

समीक्षाधीन अवधि में देश के कुल वस्तु निर्यात में कपड़ा क्षेत्र का योगदान लगभग 60 प्रतिशत रहा।

आरिफ हबीब इन्वेस्टमेंट्स की वित्त विश्लेषक हुमेरा नवाज ने कहा कि क्षेत्रीय समकक्षों पर अमेरिकी शुल्क, स्थिर विनिमय दर और मजबूत व्यापार संबंध इन आंकड़ों के लिए जिम्मेदार हैं।

पाकिस्तान की एक प्रमुख कंपनी निशात मिल्स के एक वरिष्ठ खरीद प्रबंधक ने कहा कि कपड़ा उद्योग ज्यादा लाभदायक हो सकता था, लेकिन हाल ही में हुई बारिश से कपास की फसल को हुए नुकसान के कारण धागे की कमी हो गई है।

उन्होंने कहा कि कई निर्माताओं को धागा आयात करने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिससे डॉलर में भुगतान के कारण लागत बढ़ गई।

भाषा तान्या पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments