scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमविदेशअमेरिकी प्रतिनिधियों ने पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ खनिज और खनन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की

अमेरिकी प्रतिनिधियों ने पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ खनिज और खनन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की

Text Size:

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, एक नवंबर (भाषा) अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ खनिज और खनन के क्षेत्र में सहयोग के लिए बातचीत की है।

अमेरिकी उद्योग के लिए खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित बनाने की दिशा में अमेरिका तेजी से काम कर रहा है, वहीं चीन के दुर्लभ खनिज संसाधनों पर बढ़ते नियंत्रण को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं।

‘क्रिटिकल मिनरल्स फोरम’ (सीएमएफ) के प्रमुख रॉबर्ट लुई स्ट्रेयर द्वितीय के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, अमेरिका की कार्यवाहक राजनयिक नताली बेकर के साथ शुक्रवार को वित्त और राजस्व मंत्री मोहम्मद औरंगजेब तथा उनके प्रतिनिधिमंडल से मिला।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने “खनिज और खनन क्षेत्र में सहयोग के अवसरों, आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षा को मजबूत बनाने तथा पाकिस्तान के महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र में जिम्मेदारीपूर्वक और सतत निवेश को प्रोत्साहित करने” पर चर्चा की।

बयान में कहा गया है कि औरंगजेब ने पाकिस्तान में जारी संरचनात्मक सुधारों, राजकोषीय अनुशासन और सकारात्मक वैश्विक दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए जोर दिया कि एक सुदृढ़ खनिज नीति पाकिस्तान को निर्यात-आधारित विकास और दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता की ओर अग्रसर कर सकती है।

दोनों पक्षों ने पाकिस्तान के सुधार एजेंडे और सतत विकास के साझा लक्ष्यों के अनुरूप निरंतर संवाद और सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई।

‘डॉन’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार, सीएमएफ का ध्यान प्रमुख संसाधनों पर बीजिंग के नियंत्रण से उत्पन्न रणनीतिक खतरे पर केंद्रित है।

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments