scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएईएसएल की चालू वित्त वर्ष में 18,000 करोड़ रुपये तक के पूंजीगत व्यय की योजना

एईएसएल की चालू वित्त वर्ष में 18,000 करोड़ रुपये तक के पूंजीगत व्यय की योजना

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (भाषा) अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (एईएसएल) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में 18,000 करोड़ रुपये तक के पूंजीगत व्यय की योजना बनाई है। इसमें विभिन्न परियोजनाओं पर पहले ही खर्च किए जा चुके 6,000 करोड़ रुपये शामिल हैं।

समेकित आधार पर पूंजीगत व्यय के एक प्रश्न पर एईएसएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कंदर्प पटेल ने कहा, ‘‘ समूचे वर्ष के लिए हम पारेषण में करीब 11,400 करोड़ रुपये, वितरण में 1,600 करोड़ रुपये और ‘स्मार्ट मीटरिंग’ में 4,000 करोड़ रुपये खर्च करेंगे। इस प्रकार ‘स्मार्ट मीटरिंग’ में हम करीब 2,000 करोड़ रुपये जोड़ेंगे। दूसरी तिमाही में वितरण में करीब 1,100 करोड़ रुपये और पारेषण में लगभग 8,000 करोड़ रुपये रखे गए।’’

उन्होंने कहा कि कुल पूंजीगत व्यय 17,000-18,000 करोड़ रुपये का होगा और अब तक 6,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। पहले से खर्च किए गए 6,000 करोड़ रुपये में से 3,350 करोड़ रुपये पारेषण पर, लगभग 700 करोड़ रुपये वितरण पर और करीब 2,000 करोड़ रुपये ‘स्मार्ट मीटरिंग’ पर खर्च किए गए।

पटेल ने कहा कि कंपनी पूरे नवी मुंबई क्षेत्र के लिए करीब 10,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय करेगी जो लगभग पांच वर्ष तक चलेगा।

उन्होंने कहा कि केवल नवी मुंबई के लिए (अगले पांच वर्ष के लिए) प्रति वर्ष 2,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय होगा।

पटेल ने कहा , ‘‘ तो कम से कम हम तीन परियोजनाएं शुरू करेंगे। हम कोशिश कर रहे हैं कि चौथी परियोजना भी अगली तिमाही में शुरू हो जाए लेकिन हम कम से कम तीन परियोजनाएं शुरू करेंगे। इससे लगभग 1,700-1,800 करोड़ रुपये का राजस्व जुड़ेगा।’’

भाषा निहारिका पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments