(केजेएम वर्मा)
बीजिंग, 30 अक्टूबर (भाषा) चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बृहस्पतिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि चीन कंबोडिया और थाईलैंड के बीच शांति स्थापित करने में शामिल नहीं है।
दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित शिखर सम्मेलन में चिनफिंग ने कहा कि वह ‘‘हालिया गाजा युद्धविराम समझौते में ट्रंप के योगदान’’ की सराहना करते हैं।
हालांकि, शी चिनफिंग ने ट्रंप के इस दावे का खंडन किया कि चीन कंबोडिया और थाईलैंड के बीच शांति स्थापित करने में शामिल नहीं है।
हांगकांग स्थित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति चिनफिंग ने ट्रंप से कहा कि बीजिंग दोनों दक्षिण-पूर्व एशियाई पड़ोसियों को उनके सीमा विवाद को ‘‘अपने तरीके से’’ सुलझाने में मदद कर रहा है।
थाईलैंड-कंबोडिया के बीच टकराव बढ़ने पर चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने दोनों देशों को संघर्ष समाप्त करने के लिए मनाने हेतु बंद कमरे में विचार-विमर्श किया था।
भाषा शफीक माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
