पेशावर, 29 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को सुरक्षा बलों के एक काफिले को निशाना बनाकर किए गए आईईडी विस्फोट में एक कैप्टन सहित कम से कम छह सैनिक मारे गए। सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने यह जानकारी दी।
काफ़िले पर हमला अफ़ग़ानिस्तान की सीमा से लगे अशांत कुर्रम कबायली जिले के सुल्तानी इलाके में हुआ। इसके बाद हुई गोलीबारी में सात आतंकवादी मारे गए।
आतंकवादियों ने उस समय काफिले पर गोलीबारी शुरू कर दी जब वह इलाके से गुजर रहा था। मुठभेड़ के दौरान, डोगर के पास एक आईईडी में विस्फोट हो गया, जिससे भारी नुकसान हुआ।
इस विस्फोट में एक अधिकारी और पांच सैनिक मारे गए। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और अपराधियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
भाषा अमित रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
