scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमविदेशनेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बेहतर इलाज के लिए सिंगापुर रवाना

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बेहतर इलाज के लिए सिंगापुर रवाना

Text Size:

काठमांडू, 27 अक्टूबर (भाषा) नेपाल में पिछले महीने ‘जेन जेड’ समूह के प्रदर्शन के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा बेहतर इलाज के लिए सोमवार रात सिंगापुर रवाना हो गए। उनकी पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

नेपाली कांग्रेस (एनसी) के अध्यक्ष देउबा के साथ उनकी पत्नी आरजू राणा देउबा भी सिंगापुर गई हैं, जो सत्ता परिवर्तन से पहले विदेश मंत्री थीं और युवाओं के नेतृत्व वाले हिंसक प्रदर्शनों के दौरान घायल हो गई थीं।

एनसी के मुख्य सचिव कृष्ण प्रसाद पौडेल ने पुष्टि की कि देउबा (79) और उनकी पत्नी स्थानीय समयानुसार रात 11 बजकर पांच मिनट पर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुए।

दंपति सितंबर में ‘जेन जेड’ प्रदर्शनों के दूसरे दिन गंभीर रूप से घायल हो गए थे और सेना ने उन्हें काठमांडू स्थित उनके आवास से बचाया था। बाद में उन्हें इलाज के लिए सैन्य अस्पताल ले जाया गया था।

सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद देउबा सार्वजनिक रूप से नजर आने से परहेज करते रहे। उनके सिर और गर्दन पर 12 टांके आए हैं।

भाषा सुरभि पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments