scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएसआरएफ लिमिटेड का सितंबर तिमाही का मुनाफा 93 प्रतिशत बढ़कर 388 करोड़ रुपये

एसआरएफ लिमिटेड का सितंबर तिमाही का मुनाफा 93 प्रतिशत बढ़कर 388 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (भाषा) रसायन आधारित बहु-व्यवसाय कंपनी एसआरएफ लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में 92.72 प्रतिशत बढ़कर 388.18 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 201.42 करोड़ रुपये का रहा था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 6.30 प्रतिशत बढ़कर 3,640.19 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3,424.30 करोड़ रुपये थी।

व्यय 3,173.97 करोड़ रुपये से घटकर 3,148.85 करोड़ रुपये रह गया।

एसआरएफ के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक आशीष भरत राम ने कहा, ‘‘इस तिमाही में हमारे रसायन व्यवसाय ने अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, हम एक बेहद अनिश्चित वैश्विक माहौल से जूझ रहे हैं, फिर भी हमें साल के अच्छे अंत का भरोसा है।’’

रसायन व्यवसाय ने इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में राजस्व 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो एक साल पहले की समान तिमाही के 1,358 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 1,667 करोड़ रुपये हो गया।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments