scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमविदेशनेपाल की अंतरिम सरकार में दो नये मंत्रियों को शामिल किया गया

नेपाल की अंतरिम सरकार में दो नये मंत्रियों को शामिल किया गया

Text Size:

काठमांडू, 26 अक्टूबर (भाषा) नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने सितंबर में पदभार संभालने के बाद तीसरी बार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। रविवार को सरकार में दो नये मंत्रियों को शामिल किया गया।

राष्ट्रपति कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने प्रधानमंत्री की सलाह के बाद एक विशेष समारोह में बबलू गुप्ता और सुधा गौतम को पद की शपथ दिलाई।

गुप्ता को युवा एवं खेल विभाग, जबकि गौतम को स्वास्थ्य एवं जनसंख्या विभाग दिया गया है। मंत्रिमंडल में अब 10 मंत्री हैं।

नेपाल में आठ और नौ सितंबर को दो दिन तक चले ‘जेन जेड’ के आंदोलन के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा और 12 सितंबर को कार्की को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था।

‘जेन जेड’ उस पीढ़ी को कहा जाता है जो 1997 से 2012 के बीच पैदा हुई है।

कार्की अगले आम चुनाव तक अंतरिम प्रधानमंत्री रहेंगी। आम चुनाव अगले साल पांच मार्च को होंगे।

भाषा

देवेंद्र सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments