scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमविदेशपाकिस्तान में दो विस्फोटों में तीन पुलिसकर्मियों की मौत

पाकिस्तान में दो विस्फोटों में तीन पुलिसकर्मियों की मौत

Text Size:

पेशावर, 24 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को दो विस्फोटों में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिरीक्षक जुल्फिकार हमीद ने बताया कि विस्फोट प्रांत के हांगू शहर में हुए।

उन्होंने बताया कि पहला विस्फोट एक पुलिस चौकी को निशाना बनाकर किया गया।

‘डॉन’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार हमीद ने बताया कि दूसरा विस्फोट उस समय हुआ जब कुछ पुलिसकर्मी उस स्थल की ओर जा रहे थे जहां पहला विस्फोट हुआ था।

मारे गए लोगों में पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) हंगू असद जुबैर भी शामिल हैं।

भाषा देवेंद्र अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments