scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसेंचुरी रियल एस्टेट की दूसरी तिमाही की बिक्री बुकिंग दोगुना से अधिक हुई

सेंचुरी रियल एस्टेट की दूसरी तिमाही की बिक्री बुकिंग दोगुना से अधिक हुई

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी सेंचुरी रियल एस्टेट की बिक्री बुकिंग आवासीय परियोजनाओं की मजबूत मांग के कारण चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर अवधि में दोगुना से अधिक होकर 1,062 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 452 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेची थीं।

चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों के दौरान कंपनी की बिक्री बुकिंग बढ़कर 1,305 करोड़ रुपये हो गई, पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी की बिक्री बुकिंग 907 करोड़ रुपये थी।

सेंचुरी रियल एस्टेट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) महेश प्रभु ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर की अवधि एक निर्णायक तिमाही रही है, जिसमें हमारे पोर्टफोलियो में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रदर्शन न केवल उपभोक्ताओं की मजबूत मांग को दर्शाता है, बल्कि बेंगलुरु के आवास बाजार में आ रहे बड़े बदलावों को भी दिखाता है, जैसे कि प्रवासी भारतीयों की बढ़ती भागीदारी, बुनियादी ढांचे से जुड़े क्षेत्रों में वृद्धि और आवासीय मांग का प्रीमियमीकरण की ओर झुकाव।’

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments