नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) कोलकाता स्थित जयेश लॉजिस्टिक्स ने मंगलवार को कहा कि उसने अपने 28.63 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 116-122 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
कंपनी का आईपीओ 27 अक्टूबर को खुलेगा।
जयेश लॉजिस्टिक्स ने बयान में कहा कि आईपीओ 29 अक्टूबर को बंद होगा और एंकर निवेशक 24 अक्टूबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।
यह आईपीओ पूरी तरह से 23.47 लाख इक्विटी शेयरों का एक नया निर्गम है। इस निर्गम से मिली राशि का इस्तेमाल कारोबार विस्तार, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।
कंपनी मुख्य रूप से भारत-नेपाल गलियारे और नेपाल के भीतरी इलाकों में सीमापार माल की आवाजाही पर ध्यान केंद्रित करती है। कंपनी के शेयर एनएसई के एसएमई मंच इमर्ज पर संभवत: तीन नवंबर को सूचीबद्ध होंगे।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.