scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहोसाचिगुरु को बेंगलुरु के पास कृषि भूमि परियोजना से 100 करोड़ रुपये राजस्व की उम्मीद

होसाचिगुरु को बेंगलुरु के पास कृषि भूमि परियोजना से 100 करोड़ रुपये राजस्व की उम्मीद

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) रियल्टी फर्म होसाचिगुरु को बेंगलुरु के पास 23 एकड़ की एक परियोजना में कृषि भूखंडों की बिक्री से 100 करोड़ रुपये की राजस्व आय की उम्मीद है।

कंपनी ने 23 एकड़ की एक परियोजना ‘धरणी’ को पेश किया है जिसमें 60 कृषि भूखंड उपलब्ध हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘इस परियोजना की बिक्री क्षमता 100 करोड़ रुपये है और भूखंडों की कीमत 65 लाख रुपये से शुरू होती है।’’

होसाचिगुरु जैविक, प्रौद्योगिकी-सक्षम तरीकों का इस्तेमाल कर सभी कृषि भूखंडों का प्रबंधन करती है। कंपनी ने अब तक ऐसी छह परियोजनाएं पूरी कर ली हैं जबकि लगभग 10 कृषि परियोजनाएं विकास के चरण में हैं।

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments