scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतनचिकेत देशपांडे ने एलटीआईमाइंडट्री के पूर्णकालिक निदेशक, अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

नचिकेत देशपांडे ने एलटीआईमाइंडट्री के पूर्णकालिक निदेशक, अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) एलटीआईमाइंडड्री ने मंगलवार को बताया कि उसके पूर्णकालिक निदेशक और अध्यक्ष नचिकेत देशपांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जो 31 अक्टूबर, 2025 से प्रभावी होगा।

आईटी सेवा कंपनी ने कहा कि देशपांडे ने नए अवसरों की तलाश के लिए पद छोड़ा है।

एक बयान के अनुसार, ”नचिकेत देशपांडे ने एलटीआईमाइंडट्री से परे नए अवसरों की तलाश के लिए पूर्णकालिक निदेशक और अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है, जो 31 अक्टूबर, 2025 से प्रभावी होगा।”

एलटीआईमाइंडट्री के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन ने कहा कि देशपांडे का नेतृत्व और प्रतिबद्धता कंपनी की वृद्धि में महत्वपूर्ण रही है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments