scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमविदेशदिवाली अंधकार पर प्रकाश की जीत का हमेशा स्मरण कराता है: ट्रंप

दिवाली अंधकार पर प्रकाश की जीत का हमेशा स्मरण कराता है: ट्रंप

Text Size:

न्यूयॉर्क, 20 अक्टूबर (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रकाश पर्व पर सोमवार को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह परिवारों समेत दोस्तों को एक साथ लाकर जश्न मनाने का वक्त है।

ट्रंप ने एक बयान में कहा, ‘‘आज मैं प्रकाश पर्व (दिवाली) मनाने वाले प्रत्येक अमेरिकी को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।’’

अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘कई अमेरिकियों के लिए दिवाली अंधकार पर प्रकाश की जीत को हमेशा याद दिलाने का त्योहार है। यह परिवारों और दोस्तों को एक साथ लाकर समुदाय का जश्न मनाने, आशा से शक्ति प्राप्त करने और नवीनीकरण की स्थायी भावना को अपनाने का भी समय है।’’

भाषा यासिर सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments