scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमविदेशटेक्सास के गवर्नर ने दिवाली समारोह की मेजबानी की

टेक्सास के गवर्नर ने दिवाली समारोह की मेजबानी की

Text Size:

ह्यूस्टन, 20 अक्टूबर (भाषा) टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने गवर्नर्स मेंशन में दिवाली 2025 समारोह का आयोजन किया। इस आयोजन के जरिए हर साल भारतीय-अमेरिकी समुदाय रौशनी के इस त्योहार को मनाने के लिए एक साथ आता है।

रविवार के इस समारोह में ह्यूस्टन, डी.सी. में भारत के महावाणिज्य दूत मंजूनाथ, भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रमुख सदस्य और निर्वाचित अधिकारी शामिल हुए।

गवर्नर एबॉट एवं प्रथम महिला सेसिलिया एबॉट ने मेहमानों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित किया, जो अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

इस मौके पर शुभकामनायें देते हुए, गवर्नर ने राज्य की प्रगति, नवाचार और विविधता में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान की प्रशंसा की।

महावाणिज्य दूत मंजूनाथ ने भारतीय संस्कृति के प्रति उनके निरंतर समर्थन और मान्यता के लिए गवर्नर एबॉट का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के समारोह भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच समझ को बढ़ावा देते हैं और मित्रता को मज़बूत करते हैं।

गवर्नर मैंशन में दिवाली समारोह टेक्सास में एक वार्षिक परंपरा बन गई है, जो राज्य की समावेशी भावना और विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय-अमेरिकी समुदाय की जीवंत उपस्थिति को प्रदर्शित करती है।

गवर्नर एबॉट 2018 से दिवाली समारोह की मेजबानी कर रहे हैं। वह कोरोना काल में 2020 में इसकी मेजबानी नहीं की थी क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया था।

भाषा रंजन प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments