scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमविदेशपाकिस्तान के अधिकारियों ने बलूचिस्तान से अगवा किए गए एक शीर्ष अधिकारी के बेटे को ढूंढा

पाकिस्तान के अधिकारियों ने बलूचिस्तान से अगवा किए गए एक शीर्ष अधिकारी के बेटे को ढूंढा

Text Size:

क्वेटा, 18 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के जियारत क्षेत्र के निकट अपहृत एक शीर्ष सरकारी अधिकारी के बेटे को सुरक्षा एजेंसियों ने ढूंढ लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जियारत के सहायक आयुक्त (एसी) मुहम्मद अफजल बकी और उनके बेटे का लगभग दो महीने पहले जियारत के पास से अपहरण कर लिया गया था।

पुलिस के एक एक वरिष्ठ अधिकारी बिलाल शेख ने कहा कि बकी अब भी लापता हैं।

उन्होंने आश्वासन दिया कि अधिकारी उनकी सुरक्षित बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

शेख ने कहा, “हमने उनके बेटे मुस्तानसर बिलाल को हरनाई के जर्दालो इलाके में पहुंचने के बाद बरामद कर लिया है।”

बकी और उनके बेटे का हरनाई के पास हथियारबंद लोगों ने अपहरण कर लिया था, जब वे अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाकर जियारत इलाके से लौट रहे थे।

अपहरणकर्ताओं ने सरकारी वाहन में आग लगाने के बाद परिवार के सदस्यों, सुरक्षा गार्ड और वाहन चालक को छोड़ दिया था। 21 सितंबर को मीडिया में आईं खबरों के आधार पर, पुलिस को संदेह है कि अपहरणकर्ताओं ने बकी की हत्या कर दी होगी।

मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने विधानसभा में अपने संबोधन में बताया कि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बलूचिस्तान में तैनात सरकारी अधिकारियों के अपहरण और हत्या के मामले अकसर सामने आते रहे हैं क्योंकि इस अशांत प्रांत में भारी हथियारों से लैस प्रतिबंधित विद्रोही समूह की गतिविधियां जारी हैं।

भाषा जोहेब रंजन

रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments