नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) सीमेंट बनाने वाली कंपनी डालमिया भारत का जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ कई गुना होकर 239 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी का जुलाई-सितंबर 2024 में मुनाफा 49 करोड़ रुपये रहा था।
डालमिया भारत ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 10.68 प्रतिशत बढ़कर 3,417 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 3,087 करोड़ रुपये थी।
जुलाई-सितंबर तिमाही में डालमिया भारत का कुल व्यय सालाना आधार पर 2.52 प्रतिशत बढ़कर 3,165 करोड़ रुपये हो गया। कुल आय 10.22 प्रतिशत बढ़कर 3,483 करोड़ रुपये हो गई।
कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी धर्मेंद्र टुटेजा ने कहा, ‘‘ समीक्षाधीन तिमाही में हमारी आय में सालाना आधार पर करीब 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि कर पूर्व आय 60 प्रतिशत बढ़कर 696 करोड़ रुपये हो गई जिसमें लागत में नरमी का अहम योगदान रहा…।’’
भाषा
निहारिका रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
