scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसेल्सियस लॉजिस्टिक ने 350 ई-रीफर ट्रक के उपयोग के लिए स्विच मोबिलिटी के साथ किया समझौता

सेल्सियस लॉजिस्टिक ने 350 ई-रीफर ट्रक के उपयोग के लिए स्विच मोबिलिटी के साथ किया समझौता

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) तापमान के कारण खराब होने वाले सामान को उपयुक्त परिवेश में एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने की सुविधा देने वाली सेल्सियस लॉजिस्टिक ने विभिन्न कंपनियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए 350 इलेक्ट्रिक रीफर वाहनों को लगाने के लिए स्विच मोबिलिटी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि उसने पहले ही 100 ट्रक का अधिग्रहण और उसका उपयोग शुरू कर दिया है। कंपनी लक्ष्य वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक शेष 250 ट्रक को बाजार में उतारना है।

सेल्सियस लॉजिस्टिक्स के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) स्वरूप बोस ने कहा, ‘‘यह समझौता ज्ञापन भारत के कोल्ड लॉजिस्टिक क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। …हम कोल्ड लॉजिस्टिक को अधिक स्वच्छ, स्मार्ट और भविष्य के लिए अधिक तैयार बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम कोल्ड-चेन संचालन को डीजल-आधारित प्रणालियों से इलेक्ट्रिक और डिजिटल मंच पर स्थानांतरित कर रहे हैं।’’

स्विच मोबिलिटी द्वारा विकसित 3.5 टन के इलेक्ट्रिक रीफर ट्रकों का उपयोग डेयरी, फार्मास्युटिकल्स, फल और सब्जियां, समुद्री भोजन जैसे तापमान के प्रति संवेदनशील वस्तुओं के परिवहन के लिए किया जाएगा।

स्विच मोबिलिटी के सीईओ गणेश मणि ने कहा, ‘‘सेल्सियस लॉजिस्टिक के साथ हमारी साझेदारी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को कोल्ड चेन खंड में आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह लॉजिस्टिक के सबसे अधिक मांग वाले क्षेत्रों में से एक है।’’

भाषा

रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments