scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमिडवेस्ट के आईपीओ को पहले दिन 1.84 गुना अभिदान मिला

मिडवेस्ट के आईपीओ को पहले दिन 1.84 गुना अभिदान मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) मिडवेस्ट लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली शुरू होने के कुछ ही घंटों में पूर्ण अभिदान मिल गया। पहले दिन इस आईपीओ को कुल 1.84 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 451 करोड़ रुपये के आईपीओ में 31,17,460 शेयरों के मुकाबले 57,29,640 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जो 1.84 गुना अभिदान के बराबर है।

गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए कोटा को 4.17 गुना अभिदान प्राप्त हुआ, और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 1.60 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 50 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

क्वार्ट्ज प्रोसेसर मिडवेस्ट लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि उसने एंकर निवेशकों से 135 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

इस आईपीओ का मूल्य दायरा 1,014-1,065 रुपये प्रति शेयर है। यह सार्वजनिक निर्गम 17 अक्टूबर को बंद होगा।

यह आईपीओ 250 करोड़ रुपये के नए शेयरों के निर्गम और 201 करोड़ रुपये के बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

इस नए निर्गम में से, 130.3 करोड़ रुपये अपनी अनुषंगी कंपनी मिडवेस्ट नियोस्टोन के तहत क्वार्ट्ज़ सुविधा के दूसरे चरण के विस्तार, 25.7 करोड़ रुपये इलेक्ट्रिक डंप ट्रक के लिए और 3.2 करोड़ रुपये चुनिंदा खदानों में सौर ऊर्जा एकीकरण के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त, 56.2 करोड़ रुपये उधारी चुकाने के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। शेष राशि सामान्य कंपनी कामकाज पर खर्च की जाएगी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments